बस्ती, अगस्त 2 -- Basti News: छावनी, हिन्दुस्तान संवाद। छावनी क्षेत्र के नाल्हीपुर स्थित पुरातन सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में पूर्व आचार्य कमलेंद्र नारायण चौबे के नेतृत्व में सौहार्द वैचारिक वार्ता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्रों ने हिस्सा लिया और वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर पुरानी यादें ताजा कीं। संगोष्ठी में विद्यालय के पूर्व छात्र राहुल त्रिपाठी समेत काफी संख्या में पुराने छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से बंद पड़े सरस्वती शिशु मंदिर नाल्हीपुर सोनवरसा की पुनर्स्थापना पर विचार-विमर्श करना था। इस दौरान पुराने छात्र एवं शिक्षक विकास सिंह के माध्यम से विद्या भारती बस्ती के जनपदीय मंत्री हरेंद्र सिंह से पूर्व आचार्य कमलेंद्र नारायण चौबे की फोन पर वार्ता भी हुई। यह भी पढ़ें-...