Basti News: सरयू में डाली गईं 50 हजार मत्स्य अंगुलिकायें
बस्ती, अक्टूबर 25 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। नदियों में मत्स्य संपदा बढ़ाने, जलीय पर्यावरण संरक्षण और मछुआ समुदाय को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल के तहत टांडा पुल के पास सरयू नदी के धोबहट घाट पर रिवर रैंचिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। जनपद को आवंटित लक्ष्य के अनुरूप 50 हजार उन्नत देशी मत्स्य अंगुलिकाओं का नदी में संचय जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी की उपस्थिति में किया गया। विधायक हर्रैया के प्रतिनिधि सरोज मिश्रा, उप निदेशक मत्स्य राजेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण संदीप कुमार वर्मा, उप प्रबंधक मत्स्य शिवाजी कन्नौजिया, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक निषाद, दीपू निषाद, धर्मराज निषाद, ग्राम सभा के प्रशासक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं मछुआ समुदाय के लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Deoria News: क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.