बस्ती, सितम्बर 28 -- Basti News: बस्ती, हिटी। सरयू नदी में एक डाल्फिन का उतराता शव दिखा। यह शव दुबौलिया क्षेत्र के कटरिया चांदपुर तटबंध पर दिखा। वयस्क डाल्फिन का शव देख कर कटरिया निवासियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर मृत डाल्फिन को देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण जुट गये। ग्रामीणों के अनुसार सरयू नदी में डाल्फिन की आमद हो गई है। इसकी मौत कैसे हुई, इसको लेकर ग्रामीण चर्चा कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...