Basti News: सरयू नदी की सोती पर बने पुल से गिरकर युवक की मौत
बस्ती, जुलाई 10 -- Basti News: गायघाट (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। कलवारी थानाक्षेत्र के गोसैसीपुर स्थित सरयू नदी की सोती पर बने पुल से अनियंत्रित होकर गिरने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई तो परिवार में मातम पसर गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि इसी थानाक्षेत्र के गंगापुर निवासी रामभरत यादव (27) पुत्र स्व. रामअवध यादव गोसैसीपुर स्थित सरयू नदी की सोती पर बने पुल पर गया था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से नीचे गिर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे युवक का शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी देर में कलवारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आवश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.