Basti News: सरकारी भीटा की जमीन पर किया था कब्जा, प्रशासन ने जेसीबी लगाकर खाली करा ली जमीन
बस्ती, अगस्त 16 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। कोतवाली थानाक्षेत्र के गिदही खुर्द गांव में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने भीटा की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाया। भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत ग्राम प्रधान ने एसडीएम से की थी। शिकायत में भीटा की सुरक्षित श्रेणी की भूमि के पुराने आवंटन को निरस्त कर भूमि को पूर्ववर्ती खाते में दर्ज करने की मांग की गई थी। मामले में डीएम न्यायालय की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। विपक्षी ने न्यायालय में उपस्थित होकर आपत्ति दाखिल की। प्रकरण की सुनवाई के दौरान उपलब्ध पत्रावली और साक्ष्यों के आधार पर आवंटन को निरस्त कर भूमि को पूर्ववर्ती खाते में दर्ज करने का आदेश दिया गया। आदेश के अनुपालन में राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भीटा की भूमि से अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों के हस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.