Basti News: समूह की महिलाओं ने बनकटी ब्लॉक पर किया प्रदर्शन
बस्ती, सितम्बर 22 -- Basti News: देईसांड़, निज संवाददाता। नगर पंचायत बनकटी के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं का आरोप है कि नगर पंचायत बनने के बाद उन्हें समूह की योजनाओं से वंचित कर दिया गया है, जबकि विभाग की ओर से पुराने लोन की वसूली के लिए नोटिस भेजा रहा है। ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि वर्ष 2021 में बनकटी नगर पंचायत को इस योजना से अलग कर ब्लॉक के पोर्टल से समूह का नाम हटा दिया गया, जिसके चलते बैंक लिंकेज, रिवॉल्विंग फंड, 50 हजार तक का बिना ब्याज सीआईएफ, बैंक लोन सब्सिडी और सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण जैसे लाभ बंद हो गए हैं। इससे नगर क्षेत्र के करीब 35 सौ परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। बीडीओ भव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.