बस्ती, जुलाई 7 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में बसपा के सामाजिक भाईचारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) संगठन की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार को हुआ। यह बैठक महादेवा विधानसभा क्षेत्र के अक्सड़ा चौराहा पर आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा ओबीसी समाज के बीच पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मुख्य मंडल संयोजक भीम राजभर ने कार्यकर्ताओं से किसी के बहकावे में न आने की अपील करते हुए कहा कि बसपा सरकार के दौरान ओबीसी समाज के हित में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाना होगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य मंडल संयोजक बस्ती मंडल उदय भान, विशिष्ट अतिथि व जिला संयोजक पिछड़ा वर्ग सामाजिक भाईचारा के.सी. मौर्य ने भी विधानसभा चुनाव...