बस्ती, अक्टूबर 10 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान लेखपाल काली पट्टी बांधकर समाधान दिवस में शामिल हुए। अधिकतर मामले प्रार्थना पत्र भूमि विवाद, नाली आदि के विवाद से संबंधित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संयुक्त टीमें गठित कर निस्तारण का निर्देश दिया। दूसरी तरफ अपनी मांगों के समर्थन में लेखपाल कॉली पट्टी बांधकर समाधान दिवस में शामिल हुए।राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों की जांच मौके पर जाकर की जाए और उनका समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाए। विशेष रूप से भूमि विवाद, कानून व्यवस्था और अन्य जनसामान्य से संबंधित मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई के लिए संयुक्त राजस्व-पुलिस टीमें गठित की गईं। उन्होंने अधिकारियों को...