बस्ती, अगस्त 10 -- Basti News: बस्ती। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा जिलााध्यक्ष व सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में सोमवार को वीरांगना फूलनदेवी की जयन्ती मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि शोषण, उत्पीड़न, जुल्म की शिकार होने के बाद दस्यु से सांसद बनीं फूलन देवी राजनेता थी। उन्होंने निषाद समाज के हित में काफी कुछ किया। सपा निषाद समाज के उत्थान, उन्हें अधिकार दिलाने के लिये लगातार संघर्षरत है, यही फूलनदेवी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, जावेद पिण्डारी, रजनीश यादव, आरडी निषाद, जमील अहमद, हरीश गौतम, महेश चौधरी, मो.स्वाले, गुलाब सोनकर, भोला पांडेय, हृदय राम यादव, संजय गौतम, संदीप निषाद, राम सिंह यादव, अखिलेश यादव ने कहा कि सामाजिक प्रताड़ना और जुल्म, अत्याचार के खिलाफ डाकू बनकर फूलनदेवी ...