बस्ती, सितम्बर 7 -- Basti News: विक्रमजोत, हिन्दुस्तान संवाद। परशुरामपुर और छावनी थाना क्षेत्र की सीमा पर रविवार देर रात एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। हादसे के बाद मदद के लिए पहुंची स्थानीय लोगों की भीड़ को पुलिस से सहायता की उम्मीद थी, लेकिन दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस घटनास्थल को लेकर सीमा विवाद में उलझी रही। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस एक-दूसरे के क्षेत्र का मामला बताकर जिम्मेदारी से बचती रही। देर रात तक पुलिस के इस टालमटोल से ग्रामीण परेशान रहे। केशवपुर गांव के पास हाईवे पर तीन युवक पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बस्ती से अयोध्या की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। म...