बस्ती, अगस्त 18 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। कप्तानगंज सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कप्तानगंज थाने पर दुबौलिया थानाक्षेत्र के डिंगरापुर निवासी नीलम ने तहरीर देकर बताया है कि गत 23 जून की रात करीब साढ़े नौ बजे उनके पति मनोज घर आ रहे थे। आरोप है कि तभी पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पंडुलघाट पर उन्हें ठोकर मार दी। जिससे उनके पति को गंभीर चोट आई। उन्हें सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बस्ती से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कप्तानगंज पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...