Basti News: सड़क हादसे में महिला की मौत मामले में मुकदमा
बस्ती, अगस्त 23 -- Basti News: बस्ती। सड़क हादसे में महिला की मौत की घटना में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। संतकबीरनगर के महुली क्षेत्र निवासी राज कुमार सिंह वर्तमान में बस्ती कोतवाली के जगदीशपुर में रह रहे हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया है कि गत 31 मई की सुबह उनकी पत्नी सरिता सिंह, साली अंकिता सिंह और दो बच्चे पैदल रोड से सोनूपार की तरफ जा रहे थे। तभी एक अज्ञात भारी वाहन चालक ने उन्हें ठोकर मार दिया। हादसे में पत्नी व साली को गंभीर चोट आई। इलाज के दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.