Basti News: सड़क मरम्मत में मानकों की अनदेखी, ग्रामीणों ने काम रुकवाया
बस्ती, अक्टूबर 14 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बहादुरपुर विकास खंड के उमरिया चौराहे से सेमरा चीगन होते हुए रजपुरवा गांव तक सड़क मरम्मत में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने काम बंद करा दिया और ठेकेदार व संबंधित अवर अभियंता को मौके पर बुलाने की मांग की। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 2850 मीटर लंबी क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि मरम्मत में निर्धारित आकार की गिट्टी का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई किए बिना पैचिंग की जा रही है और डामर का प्रयोग भी मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है। ग्रामीण संदीप पाण्डेय, बब्बन पाण्डेय, धर्मनाथ पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, रामदयाल पाण्डेय, रामप्रसाद, ब्रह्मदेव, अजीत कुमार, मस्तराम, विजय ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.