Basti News: सड़क पर गिरी बाइक, ट्रेलर ने युवक को कुचला, मौके पर मौत
बस्ती, सितम्बर 9 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुजहना गांव के पास मंगलवार रात अनियंत्रित होकर बाइक गिरने के बाद सड़क पर गिरे युवक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। घटना रात करीब 11 बजे की है। सूचना पर पहुंची मुंडेरवा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक भीड़ जुटी रही। पड़ोसी जिले संतकबीरनगर के दुधारा क्षेत्र के सालेहपुर निवासी शमशाद (24) पुत्र नसीरुद्दीन, महफूज पुत्र एकलाख अहमद और सोहेल कुरैशी पुत्र शाफिर मंगलवार रात बाइक से बस्ती से घर लौट रहे थे। मुंडेरवा थाने की खजौला चौकी क्षेत्र में मुजहना गांव के पास मुजहना कट पर उनकी बाइक अनिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.