बस्ती, सितम्बर 3 -- Basti News: बस्ती। सोनहा थानाक्षेत्र के सोनहा गांव में सड़क किनारे घूम रहे एक बकरे को बाइक सवार दो युवक उठाकर चंपत हो गए। घटना के बाद बकरे की मालकिन ने सोनहा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और बकरे की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव निवासी तपशेरुननिशा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दोपहर उनका बकरा सड़क किनारे घूम रहा था। इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो युवक बकरे को पकड़कर बाइक पर लाद ले गए और वहां से भाग गए। आसपास मौजूद लोगों ने जब तक घटना को समझकर शोर मचाया, तब तक बाइक सवार युवक काफी दूर निकल चुके थे। बकरे के गायब होने की जानकारी मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़िता ने सोनहा थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और त...