बस्ती, अगस्त 27 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। सगाई के बाद दहेज की मांग को लेकर शादी करने से इंकार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वर पक्ष ने सगाई के बाद दहेज के तौर पर दस लाख रुपये की मांग पेश कर दी। वधू पक्ष ने इसे दे पाने में असमर्थता जताई तो शादी करने से इंकार कर दिया। प्रकरण में वधू के पिता ने सोनहा थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विवाह के लिए तहरीर सोनहा थानाक्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया है कि उन्होंने इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ अपनी बेटी की शादी तय की थी। गत 20 अप्रैल को धूमधाम से सगाई का कार्यक्रम दोनों के परिवारवालों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। सगाई में उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार उपहार वर पक्ष को दिया। आरोप है कि सगाई के बाद वर पक्ष ने शादी के लिए दस लाख रुपये दहेज क...