बस्ती, अगस्त 20 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। संस्कार भारती बस्ती इकाई ने कजरी महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत की उपाध्यक्ष डॉ. कैप्टन पुष्पलता मिश्रा, बस्ती इकाई की अध्यक्ष पूर्णिमा तिवारी और मधु चतुर्वेदी ने दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। संस्कार भारती के सभी सदस्यों ने ध्येय गीत का गायन किया। कजरी महोत्सव की प्रासंगिकता एवं संस्कार भारती के उद्देश्य प्रकाश डालते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष कैप्टन पुष्पलता मिश्रा ने कहा कि हमारे लोकगीत लोक परंपराओं के अंग हैं। इन्हीं से अपनी संस्कृति जीवंत है। महामंत्री डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने कजरी महोत्सव के अवसर पर कजरी की प्राचीनता एवं इतिहास पर प्रकाश डाला। काव्य पाठ के माध्यम से इस महोत्सव को ऊंचाइयां प्रदान की। संचालन एवं संयोजन सरिता शुक्ला ने किया...