Basti News: संदिग्ध हाल में महिला का फंदे से लटकता मिला शव
बस्ती, अक्टूबर 5 -- Basti News: पैकोलिया (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के पैकोलिया थानाक्षेत्र के असनहरा गांव स्थित अम्बेडकर पार्क के पास रविवार सुबह एक महिला का शव संदिग्ध हाल में पेड़ से लटकता मिला। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतका के बेटे का आरोप है कि शनिवार को उनके गांव का रहने वाला एक व्यक्ति मां को मारपीट कर जबरदस्ती अपने साथ लेकर चला गया था। इसकी सूचना थाने पर दी थी, लेकिन पुलिस स्तर से कोई त्वरित एक्शन नहीं लिया गया। रविवार को महिला का शव पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पुलिस संग पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस घटनाक्रम के संबंध में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि घटनाक्रम के संबंध में छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.