Basti News: संदिग्ध हालत में फंदे से लटकता मिला किशोर का शव
बस्ती, जुलाई 27 -- Basti News: गायघाट, (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के कलवारी थानाक्षेत्र के नगर पंचायत गायघाट के वार्ड संख्या पांच दीनदयाल नगर में रविवार सुबह संदिग्ध हाल में 10वीं के छात्र की मौत से सनसनी फैल गई। उसका शव खेत में बनी पंपिंग सेट रखने के लिए बने छप्पर में फंदे से लटका मिला। सुबह खेत में पहुंचे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर परिजनों के साथ ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर कलवारी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल से साक्ष्य संकलन कर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसएचओ कलवारी संतोष कुमार ने बताया कि परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना की वजह की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी स्पष्ट हो सकेगा। यह भी पढ़ें- Basti ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.