Basti News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत
बस्ती, जुलाई 15 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र स्थित करही में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौत की जानकारी बुधवार सुबह हुई। उसका शव घर के कमरे में फंदे के सहारे लटक रहा था। आदित्य (20) पुत्र जन्मेजय यादव निवासी करही का शव घर के कमरे में परिजनों ने देखा। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को गर्म बताते हुए उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के मेमो पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर र्मार्चरी हाउस में रख दिया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। जन्मेजय यादव का दो विवाह हुआ था। आदित्य पहली पत्नी का पुत्र था। पहली पत्नी के निधन बाद उसने दूसरा विवाह कर लिया था। ग्रामीणों के अनुसार घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.