बस्ती, नवम्बर 1 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के बड़ेरिया बुजुर्ग में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव घर के एक कमरे में पंखे से लटक रहा था। आशीष कुमार (32) पुत्र स्व. रंजीत का शव घर में रविवार सुबह 6.30 बजे परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने पुरानी बस्ती पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुरानी बस्ती पुलिस पहुंची शव को नीचे उतारा। इनके साथ हड़िया पुलिस चौकी के जवान और फोरेन्सिक टीम के सदस्य भी पहुंचे और शव का बारीकी से मुआयना किया। फोरेन्सिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र करने के साथ विभिन्न कोणों से फोटो व वीडियो बनाया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: साकेतपुरी में बीबीए के छात्र का फंदे से लटका मिला शव उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। पांच भाईयों में आ...