Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटकता मिला
बस्ती, अक्टूबर 29 -- Basti News: बस्ती। सोनहा थानाक्षेत्र के भैसहिया खुर्द बुजुर्ग गांव में बुधवार रात करीब 11 बजे राम औतार (32) पुत्र रामसरन का शव घर के बरामदे के बाहर पिलर में लगी कुंडे से गमछे के सहारे लटकता मिला। परिजनों ने शव को नीचे उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव मिलने के बाद पुलिस ने की जांच मृतक के भाई दिनेश ने डायल 112 और सोनहा पुलिस को सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष महेश सिंह फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पूछताछ में मृतक की पत्नी उषा ने बताया कि भोजन करने के बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे। काफी देर तक राम औतार के कमरे में नहीं आने पर वह बाहर निकलीं तो उसे फंदे से लटकता देखा। शोर मचाने पर परिजन जुट गए और शव को नीचे उतार दिया। इसके बाद गांव के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.