बस्ती, नवम्बर 28 -- Basti News: बस्ती। दुबौलिया थानाक्षेत्र के चिलमा बाजार में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर में युवक का शव लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए। परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने परिजनों को संभाला। सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृतक की पहचान चिलमा निवासी शिवम पुत्र बेचूलाल के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि शनिवार को घर में युवक का शव लटकता मिला। शव देखते ही परिजन बदहवास हो गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ल...