बस्ती, सितम्बर 5 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कप्तानगंज थानाक्षेत्र में शनिवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर की गली में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मायके के लोग भी मौके पर जा पहुंचे।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। घटना शनिवार की सुबह तकरीबन 10 बजे की बताई जा रही है। बताया गया कि रिद्धि वर्मा (35) पत्नी शिव कुमार, निवासी दुबौली मिश्र का विवाह वर्ष 2021 में हुआ था। शिव कुमार की शादी दुबौलिया थानाक्षेत्र के सिटकिहवा गांव में हुई थी। रिद्धि वर्मा के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा सुशांत करीब चार वर्ष और छोटा बेटा कार्तिक करीब दो वर्ष का है। शनिवार को रिद्धि का शव घर की गली में फंदे से लटकता मिला。 यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: नव विवाहिता की ...