Basti News: संकरी पुलिया पर ट्रक से भिड़ी बाइक, चालक गंभीर
बस्ती, जुलाई 13 -- Basti News: टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के वाल्टरगंज-बभनान मार्ग पर स्थित बेतौहा मोड़ के पास सोमवार शाम करीब तीन बजे सकरी पुलिया के निकट एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौला चौकी अंतर्गत बरहपुर गांव निवासी 22 वर्षीय गौतम के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दिया। एंबुलेंस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। इसके पूर्व भी इसी जगह पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। टिनिच चौकी प्रभारी बीरेंद्र कुमार कुंवर ने बताया कि अनियंत्रित बाइक ट्रक से टकरा गई, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया है, पुलिस मामले की जांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.