Basti News: शौच के लिए गई युवती से दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो
बस्ती, अक्टूबर 8 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि शौच के लिए बाहर गई युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। साथ ही अपने सहयोगी की मदद से अश्लील वीडियो भी बना लिया। लोकलाज के भय से युवती ने इसकी शिकायत घरवालों से तुरंत नहीं की। बाद में जब युवती की शादी तय होने लगी तो आरोपी युवक ने अश्लील वीडियो वर पक्ष के पास भेज दिया। जिसके चलते युवती की शादी टूट गई। विरोध करने पर धमकी दी। प्रकरण में न्यायालय ने लालगंज पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच का आदेश दिया। एसएचओ लालगंज दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।लालगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती के पिता ने तहरीर में बताया है कि 18 नवंबर 2025...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.