बस्ती, अक्टूबर 3 -- Basti News: बस्ती। सोनहा पुलिस ने महिला के साथ छेड़खानी की घटना में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर बताया है कि गत 20 जून की रात करीब 11 बजे से घर से शौच के लिए बाहर गई थी। आरोप है कि यहां पर पहले से घात लगाए गांव के आरोपी रामनयन चौरसिया ने उन्हें पकड़ लिया। उनके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। प्रकरण में महिला ने सोनहा थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रामनयन के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Hapur News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी मुकदमे की जांच सीओ रुधौली स्तर से की जा रही है।

हिंदी हिन्द...