Basti News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
बस्ती, जुलाई 31 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। नगर बाजार थानाक्षेत्र के पिपरा गौतम गांव में गुरुवार को शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर को अपनी चपेट में ले लिया। इससे परिवार में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा गृहस्थी का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। गांव निवासी मोहम्मद अली के घर में लगी आग से करीब आठ कुंतल गेहूं, दो सीलिंग पंखे, एक स्टैंड पंखा, पशुओं के लिए रखा भूसा, लकड़ी की तख्त, बिस्तर, कपड़े, कुर्सी-टेबल और आठ हजार रुपये नकद जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, बैंक पासबुक समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी आग की भेंट चढ़ गए। घटना में परिवार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि हादसे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.