Basti News: शिविर में योगाभ्यास कर वृद्धजनों को किया सम्मानित
बस्ती, सितम्बर 9 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत नगर में योग शिविर एवं वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने योग अभ्यास किया। उन्होंने वार्ड के दो वृद्धजनों को सम्मानित कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना किया और कहा कि योग हमारे ऋषि मुनियों से मिला महाज्ञान है, जो मानव जीवन शैली को उत्कृष्ट बनाता है। सम्मानित होने वालों में लाली देवी (80) एवं मैकू (86) रहे। इस मौके पर हरिपाल निषाद, सतराम निषाद, राजकुमारी सोनी, सुमन, राकेश शुक्ला, राजेश त्रिपाठी, राकेश पाण्डेय, रणजीत सिंह, राजेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। समारोह का संचालन श्रुति कुमार अग्रहरि ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.