बस्ती, अगस्त 3 -- Basti News: हर्रैया। नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य बाजार में 100 बेड महिला चिकित्सालय परिसर में स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य रविवार को शुरू हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पौराणिक शिवालय वर्षों से उपेक्षित था। मान्यता है कि इस शिवालय को वर्ष 1875 में स्थापित किया गया था। नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर कौशलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राजू, वार्ड सभासद धर्मध्वज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजेश श्रीवास्तव, समाज सेवी राम लौट शुक्ल के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों के सहयोग से इस पौराणिक शिव मंदिर के जीर्णाद्धार के लिए रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण व भगवान भोलेनाथ के जयकारों के बीच नींव रखी गई। यह भी पढ़ें- 15 लाख पार्थिव शिवलिंगों का हुआ अभिषेक नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि भगवान भोलेनाथ के पावन शिवलिं...