Basti News: शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज के पास मारपीट में चार पर मुकदमा
बस्ती, सितम्बर 25 -- Basti News: बस्ती। शहर कोतवाली के शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज के पास हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले युवक ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी बहन एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। गत 22 सितंबर की शाम करीब पांच बजे उनके मोबाइल पर आरोपी विनय और अन्नू का फोन आया, जो दोनों बहन के स्कूल में ही पढ़ते हैं। फोन करने वालों ने बहन को अपशब्द कहा। इसी संबंध में जब आरोपितों से पूछने के लिए 23 सितंबर को गए तो चार लोगों ने मिलकर उन्हें मारापीटा। यह भी पढ़ें- Basti News: पुलिस ने चार मनबढ़ों को किया गिरफ्तार अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी विनय, अन्नू और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.