Basti News: शिक्षामित्र को लाठी-डंडे से मारपीट कर किया घायल
बस्ती, अक्टूबर 25 -- Basti News: बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने शिक्षामित्र को मारपीट कर घायल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के मिश्रौलिया निवासी चंद्र प्रकाश ने तहरीर देकर बताया है कि वह प्राथमिक विद्यालय कठिनौली में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं। उनके बेटे और बहू के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर बहू का भाई, अपने साथियों के साथ शुक्रवार की सुबह उनके विद्यालय के पास पहुंचा। स्कूल के गेट के बाहर स्थित किराने की दुकान पर जैसे ही वे आए, तभी आरोपितों ने उन्हें अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडे से मारापीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। वाल्टरगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सूरज निवासी ग्राम चितगढ़िया थाना कप्तानगंज और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच एसआई उपेन्द्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.