बस्ती, अगस्त 7 -- Basti News: बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बस्ती के प्रतिनिधिमण्डल ने श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज के शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेशीय महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी, प्रदेशीय उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह, जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, जिलामंत्री डॉ. बेचन यादव व अन्य मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि श्रीकृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज के शिक्षकों का प्रत्येक माह में वेतनबिल समय से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किया जाता, जिसके चलते वेतन विलम्ब से मिलता है। इस कारण कलमबंद हड़पाल पर बैठ गए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपने पटल सहायक को विद्यालय प्रशासन को नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया और धरने पर बैठे शिक्षकों से छात्रहित म...