बस्ती, जुलाई 13 -- Basti News: साऊंघाट/हर्रैया। प्रदेश सरकार के वृहद पौधरोपण अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड हर्रैया और साऊंघाट में पौधरोपण किया गया। इस दौरान दोनों प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों और स्कूली बच्चों ने पौधे लगाएं। सांऊघाट क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय छितावर में बीईओ धीरेंद्र त्रिपाठी के निर्देश पर स्कूल कैपस में पौधरोपण किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों से भी पौधरोपण करवाया गया और उनसे पौधों के देखभाल के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, शिक्षामित्रों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। इस दौरान एआरपी बालमुकुंद, प्रभारी प्रधानाध्यापक रुकनुद्दीन, सरोज, अरुण लता, कुरैशा खातून, बदरुन्निसा, ममता सिंह, नरसिंह प्रसाद, मोहमद इजहार खान, सुशीला आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gonda News: कंपोजिट विद्यालय ...