Basti News: शिक्षकों ने पास किया टीईटी तो खुशी में बच्चों के बीच बांटी मिठाई
बस्ती, अगस्त 30 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। विक्रमजोत शिक्षा क्षेत्र के आदर्श जूनियर विद्यालय पूरे हेमराज के तीनों शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण कर ली है। शिक्षकों की इस सफलता पर शनिवार को विद्यालय में बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मधुकर उपाध्याय, सहायक अध्यापक विनोद कुमार और सहायक अध्यापिका सरोज देवी ने टीईटी परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। अपनी सफलता के उपलक्ष्य में शिक्षकों ने मध्याह्न भोजन के समय कक्षा छह से आठ तक के सभी बच्चों को मिठाई वितरित की। इस दौरान विद्यालय के सभी बच्चे, रसोइया और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.