Basti News: शादी के लिए फोन पर बनाया दबाव, हुआ केस
बस्ती, जुलाई 16 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। हर्रैया थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती के मोबाइल पर बार-बार फोन करने व शादी के दबाव बनाने का मामला सामने आया है। मना करने पर आरोपी ने जानमाल की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने झब्बर अली के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि वह बहुसंख्यक समुदाय की है। उसके मोबाइल नंबर पर विपक्षी झब्बर अली आधी रात को बार-बार फोन करता है। फोन नहीं उठाने पर वह नंबर बदल कर फोन करता है। फोन पर अश्लील बात करते हुए शादी के लिए दबाव बनाता है। उसने धमकी दिया कि मेरे साथ शादी नहीं करने पर उसकी शादी कहीं और नहीं होने देगा। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.