Basti News: शादी की नीयत से किशोरी को बहलाकर भगा ले जाने का केस
बस्ती, अगस्त 9 -- Basti News: बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र की रहने वाली किशोरी को शादी की नीयत से भगा ले जाने की घटना सामने आई है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय पीड़िता की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत एक मई को इसी थानाक्षेत्र का रहने वाला आरोपी सूरज यादव, उनकी बेटी को अपने पिता के सहयोग से बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगा ले गया। एसएचओ शशांक शेखर राय ने बताया कि तहरीर के आधार आरोपी सूरज यादव और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.