Basti News: शादी का आश्वासन देकर घर बनाने के नाम पर लिया रुपया, फिर तोड़ लिया संबंध, हुआ केस
बस्ती, सितम्बर 13 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। पुरानी बस्ती पुलिस ने अमानत में खयानत के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया है कि करीब पांच वर्ष पूर्व उनका परिचय राम बिहारी नाम के व्यक्ति से हुआ। दोनों में बातचीत होने लगी। आरोपी ने अपने घरवालों से भी उनकी मुलाकात कराई और दोनों के विवाह की बात आगे बढ़ने लगी। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने घर बनवाने के नाम पर 2021 में उनसे विभिन्न किस्तों में कुल तीन लाख 27 हजार रुपया ले लिया। इसके बाद आरोपी के व्यवहार में परिवर्तन में आ गया। उन्होंने अपना पैसा मांगा तो जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.