Basti News: शराब के लिए रुपये न देने पर दुकानदार को पीटा, व्यापारियों ने बंद कराया बाजार
बस्ती, सितम्बर 23 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। गौर कस्बे में कानून-व्यवस्था को लेकर व्यापारियों का आक्रोश बुधवार को सड़क पर उतर आया। मंगलवार देर शाम दुकान बंद कर घर जा रहे एक दुकानदार से नशे में धुत युवकों ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे। रुपये देने से इनकार करने पर आरोप है कि युवकों ने दुकानदार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। घटना से नाराज व्यापारियों ने बुधवार को प्रदर्शन कर बाजार बंद करा दिया। व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित उमेश कुमार पुत्र स्व. सिनमाल प्रसाद निवासी कस्बा गौर ने गौर थाने में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम वह दुकान बंद करने के बाद इंडियन बैंक शाखा गौर के सामने दुकान पर नाश्ता कर रहा था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.