Basti News: शराब के नशे में मारपीट, बाइक व ऑटो तोड़ा
बस्ती, अक्टूबर 19 -- Basti News: बस्ती। कप्तानगंज थानाक्षेत्र में शराब के नशे में मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 10 नामजद सहित 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नकटीदेई बुजुर्ग निवासी प्रिंस गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 16 अक्तूबर की रात करीब 8.30 बजे कप्तानगंज में विपक्षीगण शराब के नशे में थे। उन्होंने उन्हें, उनके दोस्त और दोस्त के भाई के साथ मारपीट की। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। उनकी बाइक और एक ऑटो को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी विनय कश्यप, अवनीश मिश्रा निवासी एठीडीह, जेपी चौधरी उर्फ जयप्रकाश समेत नौ नामजद व तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Basti News: मारपीट और तोड़फोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.