Basti News: शराब की दुकान में चोरी, 11 हजार नकदी समेत कैमरा और डीवीआर ले गए चोर
बस्ती, सितम्बर 15 -- Basti News: बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र में चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित देशी शराब की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर दुकान से करीब 11 हजार रुपये नकद, सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि लालगंज चौकी से महज कुछ कदम की दूरी पर शराब की दुकान स्थित है। रात में चोरों ने दुकान को निशाना बनाया और नकदी के साथ सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर भी उठा ले गए। इससे पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.