Basti News: शराब की दुकान में घुसकर की मारपीट, चार पर केस दर्ज
बस्ती, अगस्त 13 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। वाल्टरगंज पुलिस ने शराब की दुकान में घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में अनूप गुप्ता निवासी संसारपुर थाना वाल्टरगंज ने बताया कि 10 अगस्त को कंपोजिट शराब की दुकान वाल्टरगंज में शराब बेच रहा था। विपक्षी सोनू सोनकर, राज सोनकर, भोला सोनकर व राहुल सोनकर निवासी वाल्टरगंज के बीच पहले आपसी कहासुनी हो गई। बाद में यह सभी मारपीट करते हुए मेरे दुकान में घुस गये। यहां पर मेरे साथ मारपीट की। शोर सुनकर मकान मालिक ने आकर बीचबचाव किया। इस मामले में पुलिस ने चारो के खिलाफ दुकान में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.