Basti News: शराब की दुकान के पास गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी
बस्ती, सितम्बर 22 -- Basti News: भानपुर। नगर पंचायत भानपुर में मंगलवार को सीआरओ कीर्तिप्रकाश भारती व एसडीएम राजेश यादव ने नगर क्षेत्र के साफ-सफाई का औचक निरीक्षण किया। सुबह में पहुंचे अधिकारियों ने नगर की सफाई व्यवस्था, घर-घर कूड़ा संग्रहण, चौराहों की साफ-सफाई, कूड़े के ढ़ेर और नालियों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंडल कार्यक्रम प्रबंधक एसबीएम अमरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान एक देसी शराब की दुकान के आस पास बहुत गंदगी मिली। इस पर कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद नगरीय निकाय निदेशालय की ओर से आयोजित डीसीसी बैठक में निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Jhansi News: रक्सा में बनी दुकानों का दोबारा आक्सन से होगा आवंटन:डीएम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.