Basti News: वीडियो बनाने पर मोबाइल तोड़कर मारापीटा
बस्ती, जुलाई 27 -- Basti News: बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने मारपीट व तोड़फोड़ की घटना में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के ऊंचगांव जमोहे निवासी पुनीता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 21 जुलाई की रात करीब साढ़े दस बजे विपक्षी संदीप कुमार, उनके दरवाजे पर आए और जोर-जोर से चिल्लाते हुए अपशब्द कहने लगा। यह देख उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जिससे भड़के आरोपी ने मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। विरोध करने पर संदीप मारपीट करने लगा और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: पंचायत भवन से इनवर्टर, बैट्री ले गए चोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.