बस्ती, जुलाई 24 -- Basti News: बस्ती/नगर बाजार, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती जिले के नगर थानाक्षेत्र में एक युवक ने गुरुवार देर रात प्रेमिका को वीडियो कॉल कर फांसी लगा ली। इससे आहत युवती ने भी सुसाइड नोट लिखा और शुक्रवार की भोर में खुदकुशी कर ली। युवक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं युवती के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका शव कब्जे में ले लिया। घटनास्थल से युवती का सुसाइड नोट मिलने के बाद सच्चाई सामने आई। नगर थानाक्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती का इसी थानाक्षेत्र के दूसरे गांव के रहने वाले 21 वर्षीय युवक से प्रेम संबंध था। पुलिस के अनुसार युवती ने आत्महत्या करने से पहले अपनी मां के नाम एक सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उसने लिखा है कि रोज की तरह गुरुवार की रात भी दोनों की मोबाइल पर बातचीत हो रही थ...