बस्ती, अगस्त 2 -- Basti News: बस्ती। कलवारी पुलिस ने विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के बनकटा निवासी संतराम चौधरी का आरोप है कि विपक्षियों ने विवादित जमीन में निर्माण किया। यह देख उन्होंने ऐसा करने से रोका तो वह भड़क गए। उन्हें, उनके बेटे व पत्नी को अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी बलजीत चौधरी, शुभम, रवि, शिवांगी, प्रीति और मंजू निवासी बनकटा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच एसआई दिनेश यादव को सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- Basti News: पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर धमकाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...