बस्ती, अक्टूबर 28 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती में तीन दिवसीय प्रांतीय वैदिक गणित, ज्ञान-विज्ञान मेला एवं संस्कृति महोत्सव 2026 का शुभारंभ हुआ। इस प्रांतीय समारोह में विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं नवाचार से जुड़े विविध प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री राममनोहर ने इन प्रोजेक्टों को देखा। इस प्रांतीय आयोजन में 479 छात्र-छात्राएं व विज्ञान गणित शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री राम मनोहर ने कहा कि विद्यार्थी विज्ञान संबंधी अपने प्रोजेक्ट पर अधिकाधिक प्रयोग करते हुए नए विचारों पर कार्य करें। अपने मॉडलों को बेहतर बनाएं। शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रान्त के प्रदेश निरीक्षक राम सिंह, गोरखपुर संभाग के संभाग नि...