Basti News: विक्रमजोत क्षेत्र के निचले इलाके में फैल गया बाढ़ का पानी
बस्ती, सितम्बर 4 -- Basti News: बस्ती। सरयू नदी के जलस्तर में पिछले तीन दिनों से बढ़ोत्तरी जारी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जलस्तर खतरे के निशान 92.73 से 13 सेमी ऊपर 93.86 मीटर पर है। आयोग की भविष्यवाणी के अनुसार नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होगी। नदी बढ़ने के कारण विक्रमजोत क्षेत्र के निचले इलाके में पानी फैल गया है। कई गांवों के लोगों को आने-जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। सरयू नदी का जलस्तर पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ने के कारण तटबंध से सटे बाढ़ प्रभावित एक दर्जन गांवों के लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। पकड़ी संग्राम और उसके दोनों पुरवे को तटबंध से जोड़ने वाली मुख्य मार्ग पर फिर से बाढ़ का पानी भर गया है। अर्जुनपुर, लकड़ी पांडेय, लकड़ी सूर्यवंश, बेतहा, कन्हईपुर और शंभूपुर तटबंध विहीन गांवों की दुश्वारियां कम होने का नाम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.