बस्ती, अक्टूबर 19 -- Basti News: बस्ती। रुधौली कस्बे में मामूली वाहन टक्कर के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि टक्कर के बाद मरम्मत की बात कहने पर आरोपी आग बबूला हो गया और साथियों के साथ मिलकर उसके पति को लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। वार्ड नंबर सात की रहने वालीं सविता पत्नी विजय कुमार ने तहरीर देकर बताया कि गत 16 अक्तूबर की शाम देर शाम वह अपने पति के साथ चौधरी इलेक्ट्रिक, कस्बा रुधौली के सामने अपना वाहन खड़ी करके बगल में सामान ले रही थी। आरोप है कि इसी समय पीछे से दो पहिया वाहन ने आकर उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। यह भी पढ़ें- Basti News: मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में नौ नामजद समेत 13 पर केस जब उन्होंने चालक से गाड़ी की मरम्मत कराने को कहा तो वह आगबबूला होकर अप...