Basti News: वाहन की ठोकर से बाइक सवार घायल, रेफर
बस्ती, अगस्त 31 -- Basti News: कोहरायें। क्षेत्र के परसा-परशुरामपुर मार्ग पर मडेरिया बाजार के पास रविवार को अज्ञात चार पहिया वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गये। हादसे में कप्तानगंज निवासी दीपक और बाइक सवार महिला संजू घायल हो गई। मडेरिया बाजार से होते हुए दीपक बाइक पर महिला को बैठाकर परशुरामपुर बाजार जा रहे थे। अभी वह रास्ते में ही थे कि अचानक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर बाइक को ठोकर मार दिया। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी परशुरामपुर भेजा। जहां पर चिकित्सक ने दीपक को जिला चिकित्सालय अयोध्या के लिए रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.